STORYMIRROR

Shelly Gupta

Inspirational Others

4  

Shelly Gupta

Inspirational Others

सही कायदा

सही कायदा

1 min
318

नाराज़ मां ने गुस्से में बेटे से कहा, “बेटा कायदा तो कहता है कि तू अपने पिताजी की तेरहवीं पर 21 ब्राह्मणों को भोजन करा और तू सिर्फ एक ब्राह्मण को कल भोजन कराएगा।”


बेटे ने मां के सिरहाने महीने भर की उनकी शूगर की दवाएं रखी और प्यार से बोला, “नहीं मां कायदा कहता है कि मैं मरे इंसान से ज्यादा कद्र ज़िंदा इंसान की करूं और अपनी चादर से बाहर पैर ना निकालूं।”


मां भी सही कायदा समझ हल्के से मुस्करा दी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational