STORYMIRROR

Manju Saraf

Drama

3  

Manju Saraf

Drama

सौदा

सौदा

1 min
429

"रोक रोक गाड़ी रोक सीट बेल्ट नहीं बांधी तूने"  मयंक की गाड़ी को रोकते हुए ट्रैफिक पुलिस वाले ने कहा । 

"जी साहेब जी वो वो माफ कर दीजिए "-मयंक ने कहा 

"माफी अरे दो हज़ार का चालान भरना पड़ेगा तुझे " पुलिस वाले ने सख्ती से कहा ।

"अरे साहेब #सौदा कर लो ना दो सौ रुपये लेकर मामला रफ़ा दफा कर दो ।"

"पुलिस वाले को गलत पाठ नही पढ़ाने का जब बोल दिया दो हज़ार मतलब दो हज़ार ,चालान काटूँ तेरा।"

"साहेब पाँच सौ में बात बनेगी क्या , साहेब पहली बार गलती किया है आगे ध्यान रखूँगा।"

"चल सौदा पक्का निकाल पाँच सौ रुपये, पर अगली बार कोई रियायत नहीं समझा।"

"जी बिल्कुल समझ गया"- कहकर मयंक ने पाँच सौ का नोट पुलिस वाले के हाथ में थमा मन में उसे गाली बकते हुए सोचा, सौदा पटा तो कम से कम अब यहाँ से निकलने में अपनी खैर है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama