STORYMIRROR

Monika Jayesh Shah

Romance Tragedy

3  

Monika Jayesh Shah

Romance Tragedy

मेरी कहानी मेरी जुबानी

मेरी कहानी मेरी जुबानी

3 mins
172


एक ऐसी लड़की की कहानी जब किसी का दिल प्यार मे होता हैं.. मन की उमंग मे तरंगे खाता हैं. तब उसके दिल से कविता बनती हैं! वो कविता उसकी जिंदगानी बन जाती हैं! एक प्रेमल कहानी बन जाति हैं, दो प्यार करने वाले जब आपस में मिल जाते है तो जरूरी नहीं की उनका मिलन हो.. ये सब किस्मत की बाते होती हैं!

पर उनका प्यार सच्चा होता है! उनका दीदार सच्चा होता है! हा अफसोस वो कभी मिल नहीं पाते.. और अपना जीवन साथ नही बिता पाते..पर उनके दिलों में एक सच्चा प्यार होता हैं... जो आगे चलकर हीर रांझा की कहानी बन जाती है..

राहुल और रानी दो दोस्तो की प्यारी कहानी 

दोनों की ही शादियां हो चुकी थीं..

दोनो ही अपने परिवार में अपनी लाइफ में बिजी थे.. सोचा न था आगे कुछ ऐसा होगा.. की उनकी लाईफ एक अलग दिशा में चली जायेगी..

कहने को कुछ था नही पर बहुत कुछ था जीवन में जो दोनों को मिलने के बाद कुछ अलग –अलग महसूस हो रहा था.. जैसे जीवन भर का उनका साथ हो.. विश्वास की एक डोर हो... इतनी हद तो बीच में थी की वो गलत कुछ ना करे.. फिर भी प्यार बढ़ता ही चला गया.. जैसे की हीर और रांझा का था.. सोनी और महिवाल का था.. अब आप समझ ही सकते हो..

फिर भी ना ना करते करते प्यार को स्वीकार किया और अपनी हद से आगे बड़े.. जब उन्हे गलती का अहसास हुआ तो दूर हो गए.. उनकी अपनी अपनी एक अलग दुनिया थीं.. उनसे वो कैसे अलग हो सकते थे.. क़िस्मत को कुछ अलग ही मंजूर था.. दो दीवाने आज खामोशी के अफसाने बन गए.. पर उनका प्यार कभी कम ना हुआ.. आज मिलते नही पर दोनो के दिल में भी दर्द है.. प्यार का...

जो कविता में बया होता हैं! एक कविता उन प्रेमी के लिए...


हर सुबह हर शाम हो तुम।

बिन कहे मेरी ही ख़ामोशी का

तन्हाई का सुखद आलम हो तुम।

कहती नहीं जताती नहीं.

पर जबसे नैना मिले अपने

तबसे तुम ही मेरा पहला प्यार हो।

यू तो हमारी एक अपनी अलग जिंदगानी हैं;

पर तेरे मेरे नैना की एक अलग कहानी हैं।

ना तुम मिलते हों ना हम मिलते है;

पर मेरी अनकही बीती कहानी हो तुम।

बाते अब हमारी कुछ ख़ास होती नहीं,

खामोशी अब हमारी कभी सोती नहीं.

यू तो दिल हर बार कहता हैं तुमसे.

मिलने का रहता हैं इंतजार हमे

हमारी अनकही सुलझी कहानी हो तुम!

जी लेते है अब बिन तेरे हम

वहीं दीदारे मजबूर कहानी हो तुम।

समझ लेना हमे हमेशा तुम

जैसे हम हमेशा समझते है..तुम्हें!

वचनबद्ध है.आज से हम और तुम!

दिल का हमारा प्यार सच्चा हैं.. ये

प्यारा दिलदार ही समझ सकता हैं!

अब कहे क्या हम तुमसे मेरे दिलबर

कभी कुछ कहने को रहता नहीं!

जो मिला जितना मिला उसमे

हम–तुम में हमेशा खुश रहेंगे;

एक नई जिंदगानी बन जाएंगे!

मोहब्बत में हीर और रांझा की

एक नई कहानी बन जायेंगे!



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance