STORYMIRROR

माँ की दी हुई सीख

माँ की दी हुई सीख

1 min
1.0K


हम जब छोटे थे, तब ब्लॉक में सभी पड़ोसी एक-परिवार जैसे ही रहते थे। पड़ोस में एक आंटी अकेली रहती, पढ़ाती वे सरकारी स्कूल में। बेटा इंदौर में नौकरी करता था, हर हफ्ते आता-जाता था।

इसी बीच आंटीजी को अचानक हर्टबीट की परेशानी होने लगी, बेटे को तनाव होगा इसलिए बताया नहीं, तकलीफ बहुत बढ़ गई तो, पड़ोसी अंकल-आंटी ने उनको तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया, बेटा बाद में आया। मैं स्कूल से आयी, माँ ने बताया, पड़ोसी की सहायता पहले करनी चाहिए बेटी। माँ की दी हुई सीख आज तक जीवन में अपना रहीं हूँ।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational