STORYMIRROR

Sheikh Shahzad Usmani

Tragedy Classics Thriller

3  

Sheikh Shahzad Usmani

Tragedy Classics Thriller

कटवा पार्टी

कटवा पार्टी

1 min
261

"वह जो बुरे हाल में कटोरा लिये ज़मीन पर बैठा हाथ फैला रहा है न; मालूम है ...कौन है ?" सुपर 'होटल' में सुपर 'भोज' का आनंद लेते 'विपरीत विचारधारा' वाले 'थॉटकटवा' पार्टी के एक प्रमुख नेता ने एक कार्टून की तरफ़ संकेत कर साथियों से पूछा।

"अपना ही ख़ास आदमी है... आम आदमी है.. काम का आदमी है !" पास बैठा 'नोटकटवा' पार्टी का एक प्रमुख साथी नेता बोला।

"ये कहो न कि यह हम सबका ख़ास नेता है... भरोसेमंद है... ज़रूरतमंद है... अपना पुख़्ता प्रबंध है! इसी के पास वह चाबी भी है, जिससे यह चुनावों में भी हमारा खाता खुलवा ही लेगा!" सामने रखी 'कटलेट रेसिपी' का स्वाद लेते हुए 'वोटकटवा' पार्टी का प्रमुख व प्रतिनिधि नेता टेबल पर 'सर्विंग स्पून' ठोकते हुए उन सब से बोला, "हम सब एक ही काम तो कर रहे हैं ख़ास भूमिका में... विपक्ष की या भक्ति की !"

फ़िर सभी टेबल पर अपने-अपने चम्मच ठोकने लगे और 'बैरे' को महंँगे 'आइटम्स' के ऑर्डर देने लगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy