STORYMIRROR

Ashu Verma Chaubey

Romance Tragedy

4  

Ashu Verma Chaubey

Romance Tragedy

कृष्णकली, एक प्रेम की दास्तान

कृष्णकली, एक प्रेम की दास्तान

7 mins
240


"कृष्णा आज फिर तुम दवा लेना भूल गई ", कहते हुए अमर कमरे में आए।

"कौन हो तुम, क्यूँ आए हो यहाँ, चले जाओ नहीं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा"।

"ठीक है बाबा, चला जाऊंगा बस ये दवाई तो खा लो"

अमर बड़ी ही सहनशीलता से बोले।

"फिर ज़हर लेकर आप गए, लगता है ऐसे नहीं मानोगे तुम", कहते हुए उन्होंने एक ग्लास अमर की तरफ फेंका।

बेखबर अमर के सर पर चोट करता हुआ ग्लास ज़मीन पर गिरा।

" अब जाओ यहाँ से, वरना"अमर तुरंत ही बाहर निकल गए।

" डॉक्टर साहब, आज फिर कृष्णा अपनी दवा लेना भूल गई और मरने मारने पर उतारू है, आप जल्दी आइए", अमर ने डॉ. ऋषभ को फ़ोन कर कहा।

डॉ.ऋषभ दो नर्स साथ लेकर आए, जबरदस्ती कृष्णा को पकड़ इंजेक्शन दिया।उनके सो जाने के बाद, डॉ.ऋषभ ने अमर से कहा की उन्हें फिर एक बार उनकी सलाह पर विचार करना चाहिए।उम्र के इस पड़ाव पर वो कृष्णा की देखभाल अकेले नहीं कर पाएंगे। उन्हें किसी वृद्धाश्रम में भर्ती करवा दें जहाँ डॉक्टर और स्टॉफ भी होगा उनकी देखभाल के लिए।

" नहीं डॉक्टर साहब, रूचि तो आती ही है समय समय पर, और अब मैं खुद उनकी दवाओं के समय का ख्याल रखूंगा। "

"चूक मुझसे ही हुई है आज ", कहते हुए उन्होंने डॉक्टर को विदा किया।

दोपहर को कृष्णा जगी तो थोड़ी शांत थी, दोनों ने साथ में खाना खाया, कृष्णा ने अपनी दवाइयां लीं।

"चलो आज कहीं घूम आएं, कल रात से आराम करते करते थक गई हूँ", कृष्णा ने अमर से कहा।

सुबह का वाक्या उन्हें ज़रा भी याद नहीं था।

पेंतीस साल पहले...............

कृष्णा अपने कॉलेज की जान हुआ करती थी, कॉलेज पहूँचते ही रौनक छा जाती थी।एक प्रतिष्ठित कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रही थी।अमर उस कॉलेज में एक इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल होने आया था।

" और अब स्टेज पर आ रहीं हैं कृष्णकली"।

कृष्णकली, जी यही नाम दिया था उन्हें उनके पिताजी ने बड़े प्यार से। फिर स्कूल और कॉलेज में दोस्तों के बीच वो कृष्णकली से कृष्णा बन गई।खैर, घोषणा सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा था पूरा सभागार।खुद ही अपने गाये हुए रिकॉर्डड गाने पर वो सबको मंत्रमुग्ध करती हुई एक खूबसूरत पेशकश।एक सन्नाटा सा छा गया था सभागार में अमर को तो पहली नज़र में ही प्यार हो गया था उससे।स्पर्धा पूरी होते होते दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।डिग्री पूरी होते ही कृष्णा को एक बहुत ही अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई।फिर बड़ी धूमधाम से उसका विवाह हुआ। अपने माँ-बाप की इकलौती लाडली गुड़िया जो थी वो।कानपुर शिफ्ट हो गई कृष्णा। अपने ससुराल में पहला कदम रखते ही जैसे उसके होश ही उड़ गए थे।छोटा सा बिखरा सा घर। कोई गर्मजोशी से स्वागत नहीं।

क्यूँकि ये प्रेम विवाह था तो किसी ने पहले घर बार तो देखा नहीं था। फिर पति भी होनहार था, उससे प्यार भी करता था। सालों से वो साथ भी थे।उसी ने तो सबको राज़ी किया था इस विवाह के लिए।खैर, सब कुछ नज़र अंदाज़ करते हुए उसने दिल से घर की कमान संभाली, सभी का दिल जीत लेना चाहती थी वो।फिर कुछ दिनों बाद छुट्टियाँ ख़त्म होने पर उसने जॉब जॉइन कर ली। पर ज्यादा दिनों तक कर नहीं पाई। बहुत दबाव था उसपर ससुराल से नौकरी छोड़ने का।इस्तीफा दे उसने घर में ही खुद को व्यस्त कर लिया।उसके शौक तक के लिए जगह नहीं थी उस घर में।

वो यकीन ही नहीं कर पाती थी की उसका पति वही इंसान है जो उसके परफॉरमेंस पर इतना कायल हुआ था कि वहीं उसे दिल दे बैठा था।एक एक कर दो बेटे और एक बेटी उसके आँगन आए।ना दिन देखती ना रात बस उन्ही के लिए जीती मरती।इतना थक चुकी थी कि भूलने की आदत भी लग गई थी उसे। कभी गैस चालू छोड़ देना, कभी दूध भूल जाना, कभी चीज़ें रखकर भूल जाना वगैरे वगैरे।पर ये तो आम बात है इतना तो सब झेलते हैं।कभी जब बहुत तनाव में आ जाती तो हाथ पैर काँपने लगते, दिनों तक रहने वाला सरदर्द ये सब अब उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुके थे।ना किसी दोस्त से नाता रहा, ना कोई संगी साथी।बस जब भी अकेले में खाली बैठती आँखों से दिल की भड़ास निकाल लेती।

बच्चे बड़े होते गए, नर्सरी से स्कूल, स्कूल से कॉलेज और बड़ी होती चली गई उसकी भूलने की बीमारी।कभी कभी वो अपना नाम तक भूल जाती, कभी खाना खाना भूल जाती, कभी मंदिर से घर आना भूल जाती।अब तो उसकी जेब में पता भी रखा जाता था पर इतना समय किसी के पास शायद नहीं था की उसका इलाज कराया जाए।


तीन महीने पहले...................

उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। विजया, यही नाम उनकी बेटी का, का जन्मदिन नज़दीक था तो पति और दोनों बेटों के साथ वो शॉपिंग के लिए गई। विजया की शादी भी करीब थी तो कुछ अच्छे ज़ेवर लेने का विचार था।बिज़नेस के सिलसिले में एक जरूरी फ़ोन आया तो उसके पति और बेटे शोरूम से बाहर जा बात करने लगे।थोड़ी देर बाद जब वापस आकार देखा तो कृष्णा गायब।फिर कभी नहीं मिली वो उन्हें या फिर यों कहें कि किसीने ढूंढने कि कोशिश ही नहीं की.........इधर कृष्णा हैरान परेशान भटकती रही। शाम हो चली थी। भूकी प्यासी कृष्णा को कुछ सूझ नहीं रहा था।कुछ याद भी तो नहीं आ रहा था।एक पेड़ की छाओं में अकेली बैठी थी, कि एक आवाज़ ने उसे पुकारा, "कृष्णा, तुम यहाँ "।

पीछे मुड़कर देख वो बोली,"क्या आप मुझे जानते हैं" और बेहोश हो गई।

तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल ले जाया गया।होश आने पर, डॉक्टरों ने उससे उसका पता पूछा पर वो आधा अधूरा ही बता पाई।हाँ, पति का नाम उसे याद था।

तुरंत बताया, "अमर "।

सभी असमंजस में थे, क्युँकि जिन्होंने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया था, उन्होंने भी अपना नाम अमर बताया था और खुद को उनका पुराना दोस्त बताया था।

अगले दिन जब अमर वहाँ आए, तो डॉक्टरों ने उनके सामने ये बात रखी।जिसपर अमर ने जवाब दिया कि, उसे तो सिर्फ इतना पता है कि कृष्णा का विवाह संजीव से हुआ था। फिर क्या हुआ वो कुछ नहीं जानता।डॉ.ऋषभ को ये केस सौंपा गया। वो एक जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट थे। सारी जांच के बाद पता चला कि कृष्णा अलज़ाईमर से ग्रसित थी।

हफ्ता भर इलाज़ चला, कृष्ण को ज्यादा कुछ तो याद नहीं आया पर वो अमर को पहचान गई।क्युँकि ना तो उसे घर का पता याद था ना ही कहीं कोई रिपोर्ट कहीं लिखवाई गई थी सो अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमर कृष्णा को अपने साथ ही ले गया।रास्ते में अमर और कृष्णा, दोनों को वो अपनी दोस्ती के दिन याद आ रहे थे।


पेंतीस साल पहले...............

सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह के दिन अमर कृष्णा के पास अपने प्यार का इज़हार करने जा रहा था कि उसने देखा, संजीव कृष्णा से उसकी जीवन संगिनी बनने की गुज़ारिश कर रहा है।कृष्णा ने भी उसे हाँ कह दी।अमर दबे पाओं ही वापस चला गया। दोनों में दोस्ती तो बहुत गहरी थी पर उसने कृष्णा को कभी अपने प्यार का एहसास तक नहीं होने दिया।फिर शादी के बाद कृष्णा अलग शहर में जाकर बस गई और धीरे धीरे उसका सभी से संपर्क टूट गया।कोई नहीं जानता कि ऐसा क्या हुआ कि हँसती खिलखिलाती होनहार कृष्णा अलज़ाईमर से ग्रसित हो गई।


तीन महीने पहले.....................

टैक्सी मे अपने ख्यालों से निकलकर, अचानक अमर पूछ बैठा, "कृष्णा तुमने डॉक्टर से ये क्यूँ कहा कि तुम्हारे पति का नाम अमर है", पर कृष्णा को तो ये तक याद नहीं था कि उसने ऐसा कुछ कहा है।टैक्सी अमर के फ्लैट के बाहर आकर रुकी।रूचि ने उनका स्वागत किया।रूचि,अमर की मुँहबोली बेटी। शादी के बाद पास की ही सोसाइटी में रहती थी।

रूचि, माँ की तरह उनकी देखभाल में लग गई।खाना वगैरह तो बिना नागा बिझवाती, कोई जरूरत पड़ने पर तुरंत खुद आ भी जाती।इन तीन महीनों में दो तीन बार कृष्णा दवाई लेना भूल चुकीं थीं और जब भी भूलतीं यही नज़ारा होता।पर अमर अडिग थे अपने फैंसले पर।वही पुरानी दोस्ती फिर उन दोनों की आँखों में दिखने लगी थीं।उसे अपने घरबार के बारे में तो कुछ याद नही था पर कृष्णा की आँखें अब चमकने लगीं थीं।धीरे धीरे जैसे उनकी ख़ूबसूरती लौट कर आ रही थी।


आज...............

अमर ने रूचि को फ़ोन कर बताया की कृष्णा कहीं बाहर जाना चाहती है, तो वो और उसका पति भी उनके साथ चलें।बहुत दिन से कहीं अच्छी जगह साथ में डिनर पर नही गए थे वो लोग।

" पापा, आप सारी उम्र मेरा ख्याल रखते रहे, सारी उम्र आपने मेरे नाम कर दी। ""मेरे अलावा बस कृष्णा माँ की याद में जिंदगी गुज़ार दी।आज मुझे छोड़, आप दोनों जाइये"। रूचि ने सुझाव दिया।

रात उस झील के किनारे दोनों एक खटिया पर बैठे थे।पास मे अलाव जल रही रही थी। कृष्णकली के फूलों की महक बिखरी थी।कृष्णा का हाथ थाम अमर ने कहा ," मुझपे विश्वास कर क्या मेरा साथ निभाओगी"।

"काश........... ", कहते हुए कृष्णा ने अमर के कांधे पर सर रखकर आँखें मूँद लीं।



दोस्तों कई बार जिंदगी के कुछ फैंसले जिंदगी को एक ग़लत मोड़ दे देते हैं।मैं ऐसा नही कहती की कोई बीमारी इन हालात की वजह से हमें घेरती है पर उस राह पर तो डाल ही सकती है।एक औरत अपना पूरा जीवन अपने घर परिवार की चिंता में लगा देती है पर उसकी व्यथा समझने के लिए अक्सर या तो कोई होता ही नही या बहुत देर हो जाती है।

यहाँ सोचने की बात ये है कि हर औरत की किस्मत कृष्णकली जैसी नही होती।जरूरी नही की हर कृष्णा को बचाने कोई अमर आए।प्यार का कदम तो उसके परिवार को ही बढ़ाना पड़ेगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance