एक थी रीना (भाग 9)
एक थी रीना (भाग 9)
राघव के हाथ का घाव तो धीरे-धीरे भरने लगा था ।पर उसने रीना के दुपट्टे की उस पट्टी को ,जो उसने अपने दुपट्टे से फाड़ कर उसके घाव पर बांधी थी, उसे उसने धो कर और संभाल कर, रीना की निशानी समझकर अपने पास रख लिया था। राघव के मन में रीना के प्रति प्यार का एक कोमल एहसास सा जाग गया था।
राघव के जीवन में सबसे सुंदर वहीं पल थे ,जब उसने उसकी चोट से दुखी होती हुई, रोती हुई रीना को अपने गले से लगा लिया था और दो पल के लिए रीना उसकी बाहों में सिमट कर रह गई थी। उन्ही पलों को याद करके उसे हर पल रीना की याद आती रहती थी।
रीना को भी उन पलों का रोमांस तो अच्छा लगा था, पर उसे अपनी बेवकूफी पर गुस्सा भी बहुत आता था। उसकी हमेशा यही कोशिश रहती थी कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो ।इसीलिए वह हमेशा सतर्क और सावधान रहती थी। पर राघव अब उस पर दोस्ती के अलावा भी अपना विशेषाधिकार सा जताने लगा था। यही बात कभी-कभी रीना को बहुत असहज बना देती थी।
यद्यपि राघव अधिकार पूर्वक उसका हाथ पकड़ लेता था या कभी-कभी उसके कंधे पर भी हाथ रख देता था ।पर रीना धीरे से इन सब चीजों से सावधानी पूर्वक अलग हो जाती थी।
रीना को जब यह महसूस हुआ कि राघव आजकल पढ़ाई में कम मन लगा रहा है ,तो एक दिन उसने उसे कह ही दिया ।
"राघव कक्षा बारह की पढ़ाई का ये साल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है। हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए ।और हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य अपनी पढ़ाई को अपने सर्वोत्तम लेवल तक ले जाना है । इसमें हमें थोड़ी सी भी कोताही नहीं करना चाहिए ।नहीं तो हमारा अंतर्मन हम भी कभी भी माफ नहीं करेगा।"
शायद राघव समझ गया था कि रीना उससे क्या कहना चाह रही है ।
अब थोड़ा सा लज्जित होते हुए उसने भी अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया।
रीना प्रतिदिन जतिन सर के घर उनसे पढ़ने जाती थी। जतिन सर खाना बनाने में अब उसकी बहुत मदद कर दिया करते थे। दोनों लोग मिलकर झटपट खाना बना लेते थे और बिना एक पल का समय गंवाए हुए वह लोग
विषय वार पढ़ाई की चर्चा किया करते थे ,जिससे रीना के समय का सही सदुपयोग हो जाता था। ऐसी चर्चा परिचर्चा में रीना अपने शिक्षा के उद्देश्य को सही तरीके से पूरा करती जा रही थी।
रीना एक रोज जब जतिन सर से पढ़ाई की बातचीत हुए रोटियां बना रही थी तभी अचानक रोटी से निकलने वाली भाप से उसकी उंगलियां जल गई । थोड़ी देर में ही में उनमें फफोले पड़ गए। दर्द से रीना की आंखों से आंसू बहने लगे।
जतिन सर यह देख कर बेहद दुखी हुए और गुस्से में रीना पर चिल्ला पड़े और बोले
"तुम कोई भी काम ध्यान से क्यों नहीं करती!! देखो !!!कितनी उंगली जला ली ।।अब कैसे लिख पाओगी और अब तो तुम्हारे एग्जाम भी आने वाले है।"
दर्द और जतिन साहेब की डांट से रीना सुबक-सुबक कर रोने लगी। जतिन रीना को बहुत स्नेह करते थे। उन्होंने रीना को अपनी बाहों में ले लिया और एक हाथ से आंसू पोंछते हुए उन्होंने उसके माथे पर एक चुंबन अंकित करते हुए उससे कहा!" शायद मेरे डांटने से तुम्हें बहुत बुरा लगा इसीलिए रो रही हो ना। पर शायद तुम यह नहीं जानती की तुम्हे लगने वाली हर चोट मेरे दिल पर गहरे घाव कर जाती है ।तुम्हारी उंगलियों में जो फफोले पड़े हैं ,उनका सारा दर्द मेरे सीने में उससे भी कहीं ज्यादा हो रहा है ।शायद इसीलिए मैंने तुम्हें डांट दिया !क्या तुम मुझे क्षमा नहीं करोगी।
रीना जतिन सर के इस देश से स्नेह से अभिभूत होकर उनके सीने में अपना मुंह छुपा कर रोती रही और बोली!
"मुझे क्षमा कर दीजिए सर ।शायद दर्द की वजह से ही ,और थोड़ा सा आप से पहली बार डांट खाकर मेरी आंखों से आंसू बह निकले मैं आगे से ध्यान रखूंगी।"
जतिन सर रीना को अपनी बाहों में लिए उसे अपने हाथ से दुलराते रहे और उसके बालों में उंगलियां फिराते रहे। धीरे-धीरे रीना की सिसकियां थम गई और उसे आनंद की अनूठी अनुभूति होती रही । जतिन की बाहों में आने पर उसके शरीर में जो सनसनी हो रही थी वह उसने इससे पहले कभी महसूस ही नहीं की थी उसका सारा शरीर एक अजीब सी उत्तेजना से थरथरा रहा था।उसका मन उससे कह रहा था की काश यह वक्त यही रुक जाए और जतिन सर लगातार उसे इसी तरह से दुलराते रहे।
रीना के चुप हो जाने के बाद जतिन सर ने उसे अपनी बाहों से अलग कर दिया और उसे पढ़ाने लगे ।रीना अब भी जतिन सर की बाहों में मिल रहे शुभ सुख और आनंद की परिकल्पना करती जा रही थी और उसका मन आज पढ़ाई में उतना नहीं लग रहा था जितना कि हर दिन लगा करता था।
घर आने के बाद बिस्तर पर लेटे हुए उसे लगातार इसी घटनाक्रम की सारी बातें याद आ रही थी और उसे हर बार ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वह अभी जतिन की बाहों में है।
इन्हीं ख्यालों में डूबे हुए उसे न जाने कब गहरी नींद आ गई। और रात को सपने में भी उसे जतिन सर का स्नेहआलिंगन याद आता रहा।
अगले दिन स्कूल में जब वह इन्हीं विचारों में डूबी हुई थी तब राघव ने उसे टोकते हुए कहा।
" रीना क्या हो गया? आज शायद तुम्हारा मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है! तुम भूल गई क्या? तुमने ही तो कहा था की हमें अपना एक-एक क्षण पढ़ाई में लगा देना है, ताकि हम सर्वोत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकें!! तुम जो भी सोच रही हो उन सब सोच विचारों से बाहर आओ और परीक्षाएं अब बिल्कुल सर पर आ गई है मन लगाकर पढ़ाई करो।
राघव की चेतावनी भरी डांट से रीना को अपने कर्तव्य का बोध हो गया और सारी घटनाओं से बलपूर्वक मन हटाकर उसने अपने आप को फिर से पढ़ाई के समुंदर में डुबा लिया।
वह लगातार अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होती रही।
परीक्षाएं अब एकदम सर पर थी! पर राघव और रीना की पढ़ाई एकदम सुचारू रूप से हो चुकी थी इसलिए परीक्षाओं में दोनों को कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई और उनके सारे पेपर उनकी आशाओं के अनुरूप बहुत अच्छी तरीके से गए। उन दोनों को पूरा विश्वास था की उनके परीक्षा परिणाम बहुत अच्छे आएंगे और वही हुआ भी। जब रिजल्ट निकला तो उन दोनों के परीक्षा परिणाम उनकी आशा से भी अधिक अच्छे निकले और उनके अंक अपने स्कूल के सारे बच्चों से काफी आगे और अधिक आए।
रीना अपने रिजल्ट को लेकर जतिन के घर जा पहुंची और आज उसने खुद आगे बढ़कर जतिन को अपनी बाहों में भर लिया और अपने सर उनकी छाती में छुपाकर बोली।
"सर आपने जो चाहा था वह सब हो गया है ।मेरे अंक आपकी अपेक्षा के अनुसार ही आए हैं ।यह सब आपकी ही देन है ।मेरा रोम रोम आपके कर्ज में डूबा हुआ है। मुझे समझ ही नहीं आ पा रहा कि मैं आपको क्या अर्पण करूं।
जतिन में उसे अपनी बाहों में भर कर दुलराते हुए कहा
" रीना तुम्हारी सफलता ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है। तुमने सर्वोच्च अंक लाकर मेरा जो मान बढ़ाया है और जो मेरा विश्वास बढ़ाया है ,वही मेरे लिए सबसे बड़ी देन है। तुम मेरी सबसे प्यारी और राजदुलारी छात्रा हो ।"यह कहते हुए स्नेह से उन्होंने उसका सर अपने दोनों हाथों में पकड़ कर उसके उसके माथे पर चुंबनो की झड़ी लगा दी।
रीना भावनाओं के ज्वार में बहती चली जा रही थी पर जतिन ने उसे अपने से अलग करके अलमारी में रखे हुए मिठाई के डिब्बे में से एक लड्डू उठाकर अपने हाथ से उसके मुंह में ठूंस दिया।
रीना की आंखों में आज गर्व और खुशी के आंसू थे।

