STORYMIRROR

Anita Sharma

Romance

4  

Anita Sharma

Romance

एक गिफ्ट ऐसा भी

एक गिफ्ट ऐसा भी

3 mins
427

शादी के बाद मेरा पहला जन्मदिन आ रहा था। में मन ही मन बहुत खुश हो रही थी । कि इस बार तो पतिदेव कुछ अच्छा सा गिफ्ट देंगे। मन में न जाने किन किन चीजो के बारे में सोचती और अनुमान लगाती.....

कोई सोने की चीज देगें, नहीं हो सकता है कोई महंगी साड़ी या सूट ला कर दे। या कोई सप्राइज पार्टी देगें...?


इसी ऊहापोह में वो दिन भी आ गया। मैने सुबह उठ कर सभी अपने से बड़ों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।मायके से भी सभी का फोन आ चुका था। मै बसइनके उठने का इंतजार कर रही थी।


पर ये क्या ये तो उठ कर ऑफिस के लिये तैयार भी हो गये। इन्हें तो याद भी नहीं था कि आज मेरा जन्मदिन है। मन मायूस हो गया। वो तो भला हो मम्मी जी का जिन्होंने उन्हें याद दिला दिया।


वापिस आ कर मुझे जन्मदिन की बधाई दी। और ये कहते हुए बाहर निकल गये की" आज मेरी बहुत जरूरी मीटिंग है। पर लौटते हुये मै केक लेता हुआ आऊंगा।


सप्राइज पार्टी का ख्वाब तो टूट चुका था।पर कोई अच्छा गिफ्ट मिलेगा ये आस बाकी थी।


पूरा दिन यू ही घर के काम और फोन पर बीत गया।शाम होते ही में बढ़िया से तैयार हो इनका इंतजार करने लगी। आज में जल्दी फ्री हो जाऊँ इसलिये मम्मी जी ने भी मेरी किचन में मदद कर दी थी।


चलो इंतजार खत्म पतिदेव आये । और केक भी लाये! मैने केक काट सभी के पैर छुये। तो मम्मी और पापा जी ने ढेरों आशीर्वाद के साथ कान के बुँदे गिफ्ट दिये। अब पतिदेव की गिफ्ट की बारी थी। तो इन्होंने मेरे सामने वकेट स्टैंडिंग पौछा रख दिया।


हाय राम ये क्या गिफ्ट हुआ। कोई पौछा भी गिफ्ट में दे सकता है। ये सोच कर मेरी तो रुलाई छूट गई।


मुझे रोता देख मम्मी जी ने मुझे गले लगा कर इन्हें डांटते हुए कहा....

"ये क्या बात हुई बेटा कोई अपनी बीबी को पौछा भी गिफ्ट में देता है क्या,,?


तो इन्होंने बड़ी मसुमियत से जबाब देते हुए कहा....

मम्मी आप तो जानते हो मुझे ये गिफ्ट वगैरह की बिल्कुल नॉलेज नहीं है। मुझे लगा अगर में कोई साड़ी या कोई और चीज खरीदूँ और इन्हें पसन्द न आया तो..?

इसीलिये मैने पौछा खरीदा। इससे इनका काम भी जल्दी हो जायेगा, इनकी कमर में दर्द भी नही होगा।और ये थकेंगी भी नहीं।,,


उनके उस पौछा लाने के पीछे छुपे मेरे लिये प्यार को देख में तो उनकी दिवानी हो गई। और वो पौछा मेरे लिये सबसे कीमती गिफ्ट हो गया।

आज इतने सालों बाद भी वो गिफ्ट हम लोगों के चेहरे पर इक मुस्कान ले आता है।


उम्मीद है आप को मेरी ये हल्की फुल्की कहानी पसन्द आई होगी। अगर हाँ तो लाइक ,कॉमेंट और फॉलो करना न भूले।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance