STORYMIRROR

Anita Sharma

Comedy Romance Fantasy

3  

Anita Sharma

Comedy Romance Fantasy

हर एक दोस्त.....

हर एक दोस्त.....

1 min
143

"दिव्या आज मेरे दोस्त शाम को घर आयेंगे तो तुम उनके लिये कुछ अच्छा सा बना लेना।,, 

"नहीं अजय मेरी तबियत कुछ ठीक सी नहीं लग रही । मैं नहीं बना पाऊंगी । दिव्या ने अपने माथे पर हाथ फिराते हुये कहा।,,

दोपहर में भाई का फोन आ गया कि वो आ रहा है।भाई के आने की खबर सुनकर दिव्या ने खुश होकर ढेर सारे पकवान बना लिये। 

शाम को अजय का फोन आया " भाई साहब को कोई बहुत जरूरी काम आ गया तो वो नहीं आ पाये। अब तुमने जो इतने मेहनत से खास पकवान बनाये है , वो खराब हो जायेंगे तो क्या में अपने दोस्तो को ले आऊं ? 

दिव्या समझ गई उसके भाई ने बहनोई से ज्यादा दोस्ती का फर्ज निभाया है। 

आखिर हर एक दोस्त •••••••••होता है!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy