STORYMIRROR

Neena Bajaj Neena Bajaj

Abstract

3  

Neena Bajaj Neena Bajaj

Abstract

भाई बहन का प्यार

भाई बहन का प्यार

2 mins
171

       भाई बहन शब्द बहुत प्यार भरा शब्द है। भाई बहन का रिश्ता बहुत सुंदर और पवित्र होता है। माता पिता के बाद भाई बहन का प्यार ही बरकरार रहता है। बड़ी बहन मां समान होती है। वो अपने छोटे भाई बहनों को मां जैसा प्यार देती है। उनकी राजदार होती है, उनकी खजांची होती है। उन्हें माता पिता की डांट से बचाती है। जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा के लिए सबसे भिड़ जाती है। बड़ा भाई पिता समान होता है। उसके होने भर से ही सुरक्षा का भाव आ जाता है। रक्षा बंधन बहुत ही प्यारा त्यौहार है। उस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी का पावन धागा बांध कर अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। पुराने दौर में बहनें अपने भाइयों से बहुत आदर से बात करती थी। भाई के आगे अपनी आंखें नीची रखती थी। पर जब भाई का प्यार भरा हाथ उनके सर पर आशीर्वाद के रूप में रखा जाता तो बहनें खुशी से सराबोर हो जाती थी।

         आज के दौर में हालात बदल गए हैं। आज भाई बहन के रिश्ते में थोड़ा खुलापन आ गया है। पर आज के समयानुसार ठीक भी है। उन्हें देख कर खुशी होती है कि वो आपस में खुल कर बात करते हैं, मशविरा करते हैं। पर अब कहीं न कहीं इस रिश्ते में कड़वाहट भी आने लगी है। भाई बहन दोनों ही कुछ कुछ स्वार्थी होने लगे हैं। शायद अपने परिवार के कारण बेबस हो जाते हैं। पर फिर भी उनका प्यार कम नहीं होता है। शायद दोनों अपनी अपनी मजबूरी को समझते हुए इस पवित्र रिश्ते को निभाते हैं।

       जो भी हो भाई बहन का रिश्ता मरते दम तक कायम रहता है क्योंकि दोनों ही अपने माता पिता के जाने के बाद एक दूसरे में अपने माता पिता को देखते हैं। परम पिता परमात्मा इस पावन रिश्ते को हमेशा बनाए रखे और भाई बहन का प्यार सदा बना रहे।

 

    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract