STORYMIRROR

Lalita Vimee

Tragedy

4  

Lalita Vimee

Tragedy

ज़िंदगी

ज़िंदगी

1 min
247

घटनाओं सी घट गई,

कभी पास मेरे रही नहीं।।


हादसों सी गुज़र गई,

 कभी रूबरू हुई नहीं।।


फ़िज़ाओं सी बहती रही,

इक पल को रूकी नहीं।।


ख़िज़ाँ सी सूखती रही,

शिकवा कभी बनी नहीं।।


चरागों सी जलती र ही,

 रोशन कभी हुई नहीं।।


रंगों में मिलती रही,

रंग खुद बनी नहीं।।


तुझसे यही गिला है ज़िंदगी,

तूं मेरी कभी हुई नहीं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy