STORYMIRROR

Ankit Srivastava

Drama

3  

Ankit Srivastava

Drama

ज़िन्दगी और मौत

ज़िन्दगी और मौत

1 min
847


मौत दुनिया से एक दिन सबको जाना है, सच है,

फिर भी ज़िन्दगी ज़िंदा रहने का एक बहाना है, सच है।


मौत आज़ाद कर देती है हर रिश्तों से फिर भी,

जब तक ज़िन्दगी है उन्हें निभाना है, सच है।


ज़िन्दगी में हर सुबह एक नयी ज़िन्दगी मिलती है,

मौत को तो एक बार ही आना है, सच है।


ज़िन्दगी जीने की धुन में हम मौत को भूलते रहे,

ज़िन्दगी है क्या, बस मौत का निशाना है, सच है।


आज किसी की मौत पर हम रो रहे हैं लेकिन,

कल हमको भी यहाँ से जाना है, सच है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama