STORYMIRROR

Usha Gupta

Tragedy

4  

Usha Gupta

Tragedy

युद्ध

युद्ध

2 mins
239

 


लगाते लगाते नारे हिन्दी-चीनी भाई-भाई के छेड़ दिया युद्ध,

सीमा पर भयंकर २० अक्टूबर १९६२ को चीनी सैनिकों ने,

न थे तैयार सैनिक हमारे, न सरकार और न ही जनता,

अवस्था थी ख़राब हथियारों की, संख्या में भी थे कम,

हिमाच्छादित पर्वतों की चोटियों पर कर रहे थे सामना,

अद्भुत वीरता और अदम्य साहस के साथ,

 आधुनिक हथियारों से लैस चीनी सैनिकों का सैनिक हमारे,

मुट्ठी भर पुराने हथियारों से फिर भी,

खाई न गोली किसी ने भी पीठ, पर डटे रहे सामने,

 कठिन और विषम परिस्थितियों में भी एक एक सैनिक ने,

मार गिराया अनेकों चीनी सैनिकों को खा कर गोली सीने पर।


 गिरा दी थीं ऊँच, नीच, जाति, धर्म की दीवारें सम्पूर्ण जनता नें,

हुए तत्पर हर सम्भव-असम्भव सहायता करने को सैनिकों की, 

बिना हिचके बिना सोचे एक पल भी कर दिये अर्पित देश को जेवर  नारीयों ने,

कर दी  पुरुषों ने  जमा पूंजी समर्पित भारत माँ के चरणों में,

बन रहे थे पकवान तरह तरह के वीर जवानों के लिये घरों में भेजने को सीमा पर,

भरा था आक्रोश मन में थे आकुल जाने को युद्ध स्थल पर,

थे तैयार करने के बलिदान जीवन अपना भारत माँ के लिये,

हो रहे थे गौरन्वित वो माता पिता, दी प्राणों की आहुति जिनके पुत्रों ने,

 न देखी लहर ऐसी देशभक्ति की जन जन में स्वतंत्रता के उपरांत। 


न थी तैयार सरकार ऐसे हमले के लिए, किया एक रात और दिन,

भेजने को  सहायता हर सम्भव अपने वीर सैनिकों  को,

मिटाने को थी आतुर असम्भव शब्द को सरकार शब्द कोष से अपने,

सोचा न था नेहरू ने आयेगा समय ऐसा होगा युद्ध पड़ोसी देश से,

न दिया था ध्यान सेना पर तैयारी के लिये युद्ध की इसी कारणवश,

किया युद्ध विराम हो विजयी चीन ने एक महीने एक दिन बाद परन्तु, 

हो चुके थे तब तक शहीद  हज़ारों हिन्द के वीर और बनाये गये थे बन्दी हज़ारों सैनिक,

और प्रधानमंत्री नेहरू़….जो अटूट थे, टूट चुके थे अन्दर कहीं गहरे तक,

हार, नाकामयाबी और ग्लानि की ज्वाला ने उन्हें आख़िर बना लिया ग्रास अपना,

निकल पड़े अपनी अन्तिम यात्रा पर नेहरू २७ मई १९६४ को।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy