STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

योग की शक्ति

योग की शक्ति

1 min
262

योग की शक्ति

है मन और आत्मा की खूबसूरती

जीवन सार्थक बनाए जो

है वो अद्भुत भक्ति

योग मस्तिष्क को तनाव मुक्त कर


मन को पवित्र बनाता है

हमारी आत्मा का ईश्वर से

संबंध स्थापित करता है

योग जगाती है आंतरिक चेतना

जिससे तन मन और आत्मा का


संपर्क मजबूत हो जाता है

योग प्रदान करती है आत्म संतुष्टि

जिससे तन और मन को 

नियंत्रित करना आसान हो जाता है

योग केवल तन को स्वस्थ रखने की क्रिया नहीं


स्वयं के तन और मन के प्रति साधना है

जीवन सरल और सकारात्मक बनाने के लिए

हमें योग से स्वयं को बांधना है

स्वस्थ जीवन के लिए हम सभी को

प्रतिदिन योग करना है


यही सुखी जीवन का है आधार

क्योंकि स्वास्थ्य नहीं तो जीवन है बेकार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract