STORYMIRROR

Ayush Vora

Romance Inspirational

4  

Ayush Vora

Romance Inspirational

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता

1 min
388

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं,

भले ही इन गमों को में रखूंगा पर हर सुख तेरे साथ बाटना चाहता हूं,

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं।


तुझे अपनी सारी रात देना चाहता हूं,

उन रातों के सन्नाटो और अंधेरों मे में तेरे साथ हाथ पकड़ कर चांद देखना चाहता हूं,

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं।


हर सुबह तेरे साथ वो मीठी मीठी बातों के साथ फीकी चाय पीना चाहता हूं,

तुझे प्रेम में इतना करू के दुनिया के लिए मिसाल बनना चाहता हूं,

में तेरा बन कर खुद की तलाश करना चाहता हूं,

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं।


जीवन की हर परिस्थिति मे तुझे अपने प्रेम से खुश रखना चाहता हूं,

जीवन संगीत के सुर ताल तुझ से है, में उनके साथ सुहानी जिंदगी का गीत गाना चाहता हूं,

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं।


जीवन का अंत भी तेरे साथ करना चाहता हूं,

भोर, मध्याह्न और शाम तो एक साथ देखी अब इस जिंदगी की रात भी तेरे साथ देखना चाहता हूं,

यह ज़िंदगी तेरे साथ जीना चाहता हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance