STORYMIRROR

Bhawana Raizada

Inspirational

4  

Bhawana Raizada

Inspirational

ये उड़ान भी कम नहीं

ये उड़ान भी कम नहीं

1 min
457

यदि हौसले बुलंद हों

और सीखने की चाह हो,

मन में जोश हो भरा हुआ,

तो ये उड़ान भी कम नहीं है।


रास्ते पर चाहे पत्थर हों,

चलने की हिम्मत भर हो,

लक्ष्य हो जो सधा हुआ,

तो ये उड़ान भी कम नहीं है।


पथ से भटकाये कोई भी हो,

एकाग्रता की लाठी भर लो,

भरोसा जब खुद पर जो हुआ,

तो ये उड़ान भी कम नहीं है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational