STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

ये पदचिन्ह

ये पदचिन्ह

1 min
350

गुरुदेव,

देखती हूँ आपका जीवन,

एक फ़िल्म की तरह,

बार बार देख यह यात्रा,

सीखती हूँ,


अनवरत असंख्य शिक्षाएं,

आपकी चरणपादुका को,

कर मस्तक पर धारण,

पाना चाहती हूं,

हर पदचिन्ह आपके,

जिन्हें संजो सकूं,


एक गीत की तरह,

जिसे गाए मेरा अंतस

और

अनगिनत आपके

मानस पुत्र, पुत्रियों का अंतस।


बस देते रहना एक प्रेरणा,

रच सकूँ वह गीत

और पहुंच सकूं जन जन तक।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action