STORYMIRROR

Vaishnavi Pathak

Inspirational

3  

Vaishnavi Pathak

Inspirational

ये नदी ही है..

ये नदी ही है..

1 min
369

उगम से ही हर एक मोड़ पर मुड़ जाती है

ख़ुद आगे बढ़ते अपने साथ औरों को भी

समृद्ध करती है

ये नदी ही है जो मुझे जीना सिखाती है


कठिनाइयाँ आए सामने तो डट कर खड़े

रहती है

अपना रास्ता खुद ही चुना करती है

ये नदी ही है जो मुझे जीना सिखाती है


पानी जैसा निर्मल हो मन हर बार ये बताती है

अपने अंदरके पत्थरों को भी प्यार से सहलाती है

ये नदी ही है जो मुझे जीना सिखाती है


दो किनारों के बीच की दूरियाँ मिटाती है

सबकी जिंदगी में सुकून ले आती है

ये नदी ही है जो मुझे जीना सिखाती है


कभी खुद संभलती तो औरों को संभालती है

कभी शांत तो कभी अविचल हो जाती है

ये नदी ही है जो मुझे जीना सिखाती है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational