STORYMIRROR

यदि हम बच्चे होते

यदि हम बच्चे होते

2 mins
3.0K


गाँव गली हम धूम मचाते ,

यदि हम अब बच्चे होते

बाग –बगीचे आम अमरूद तोड़ तोड़ खूब खाते

यदि हम अब बच्चा होते

चना मटर और गेंहू की बाली आग में भूँज भूँज खाते

यदि हम अब बच्चा होते


लेकर बंसी चारा ताल किनारा मार मछली घर ले आते

यदि हम अब बच्चा होते

गाय भैंस और बकरी चराने ले गुल्ली ड्ंटा सिवान मे जाते

यदि हम अब बच्चा होते


गोलु मोलु चुन्नु मुन्नू टिंकू पिंकू ले खेल कबड्डी शोर मचाते

यदि हम अब बच्चा होते

चोर सिपाही लुका छिपी खेल खेल घर कोना छिप जाते

यदि हम अब बच्चा होते


स्कूल मे पीछे बैठे बना नहीं होमवर्क मास्टर छड़ी पीटाते

यदि हम अब बच्चा होते |

दिवाली दिये जला बम पटाखा फुलझड़ी जलाने ज़िद करते

यदि हम अब बच्चा होते


होली मे हुड़दंग मचाने दोस्तों को रंग लगाने ले पिचकारी भागते

यदि हम अब बच्चा होते

आया दशहरा लेने नया कपड़ा जाने मेला माँ को खूब मनाते

यदि हम अब बच्चा होते


कुल्फी मलाई आइसक्रीम चाकलेट लड्डू पेड़ा देख खूब ललचाते

यदि हम अब बच्चा होते

मेला मे घूरते रंग बिरंगा खिलौना हाथी घोड़ा डिस्को झूला झूलते

यदि हम अब बच्चा होते

पाकर लाड़ प्यार पीते दूध माँ की गोद दादी खूब कहानी सुनते

यदि हम अब बच्चा होते



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children