STORYMIRROR

Indu Tiwarii

Action

4  

Indu Tiwarii

Action

यात्रा

यात्रा

2 mins
413

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 

गाड़ी न. फलां फलां..

फलां न. प्लेटफार्म पर अपने

निर्धारित समय पर आ रही है..


हम ध्यान देना शुरू कर देते हैं..


होती हुए एनाउन्समेन्ट पर 

कभी ध्यान दिया है क्या कि

जितने भी यात्री हैं सबकी यात्रा

सुखद ही है क्या..?


कोई अपने मनोरंजन के लिए यात्रा कर रहा है 

तो कोई किसी अपने के पास जाने के लिए 

कोई किसी से बिछड़ रहा है..


तो कोई जा रहा है भविष्य बनाने के लिए 

कोई किसी विवाह समारोह में जा रहा है

तो कोई जा रहा है किसी अपने के अन्तिम दर्शन को 

सबकी यात्रा पृथक है..

सबकी यात्रा का उद्देश्य भिन्न है..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action