STORYMIRROR

Praveen Gola

Romance

4  

Praveen Gola

Romance

यार तेरी बाहों में

यार तेरी बाहों में

1 min
20


मैं संभल संभल के गिर रही हूँ ,
यार तेरी बाहों में .....
कभी चुप रह के कभी हँस के ,
खो रही तेरे ख्यालों में |

तू ना जाने कहाँ से आया ,
फिर धीरे धीरे मुझे बहकाया ,
मैं तड़प तड़प के जी रही हूँ ,
यार तेरे इशारों में |

मुझे छूने की जो साजिश थी ,
उस साजिश ने बड़ा उलझाया ,
मैं मचल मचल के सिमट गई ,
यार तेरे नजारों में |

सारी रात ये नैना जले ,
बिन कुछ कहे भी सब कुछ सुने ,
मैं पागल होकर अब जी रही हूँ ,
यार तेरे ख्वाबों में |

ये नई दोस्ती का नया पैगाम ,
कब तक साथ देगा मेरी जान ?
मैं इसी उलझन में झुलस रही हूँ ,
यार अपने सवालों में |

मैं संभल संभल के गिर रही हूँ ,
यार तेरी बाहों में .....
कभी चुप रह के कभी हँस के ,
खो रही तेरे ख्यालों में ||





Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance