यार मुबारक प्यार मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक
मेरे दिल की हर धड़कन से
तेरे दिल की हर धड़कन तक
एक दूजे का अहसास मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक
रब से सारी दुआओं संग
अपने प्यार के वादों संग
जीवन का हर क्षण मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक
अधर के मधुर संबंधों संग
मधुर मिलन के यादों संग
ऐसे ही लिखे नई इबारत
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक
साथ रहे हम अम्बर तक
प्यार रहेगा सदियों तक
अवतरण का दिन मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक
दिल के कोने-कोने से
अहसास बौने-बौने से
प्यार का सागर मुबारक
यार मुबारक प्यार मुबारक
खुशियों का संसार मुबारक।।

