STORYMIRROR

Pramesh Deep

Abstract Inspirational Children

4  

Pramesh Deep

Abstract Inspirational Children

आओ खुशियाँ बांटे

आओ खुशियाँ बांटे

1 min
354

आओ खुशियाँ बांटे

जीवन से गम छांटे

सब बने समाज सुधारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


दीप जले उजाला हो

झूठे का मुँह काला हो

सत्य ही जग का उद्धारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


रौशनी का त्यौहार है

रखें मधुर व्यवहार है

अँधेरे को प्रकाश मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


अमीरों की शान है

गरीबो की आन है

लिखते रोज नई इबारात हो

दीवाली सबको मुबारक हो


न्याय की राज हो

सत्य का ताज हो

सत्य का भाव मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


मेहनत की राह हो

जग से बेपरवाह हो

श्रम की हर पल मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


जीवन सुधार लीजिए 

कर्म को संवार लीजिए

कर्म का विधान मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


खुशियाँ मेहमान हो

बुजर्गो का सम्मान हो

बुजुर्गो की मान मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


भूले सारे शिकवे गीले

आपस मे सब गले मिले

मधुर मुस्कान मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो


हर दीया अंधेरा भगाये

भटको को राह दिखाये

दीये का दीपदान मुबारक हो

दीवाली सबको मुबारक हो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract