STORYMIRROR

Sapna Aggarwal

Inspirational Others

3  

Sapna Aggarwal

Inspirational Others

यादें

यादें

1 min
204

यादें वो खजाना है जो हमेशा के लिए

दिल की तिजोरी में कैद हो जाती है।


आज के खुशी- परेशानी भरे लम्हे

आने वाले कल की याद बन जाते हैं।

जो जब भी याद आते हैं

आंखों में नमी और होंठों पर मुस्कराहट छोड़ जाते हैं।

वक्त तो इंसान को हमसे दूर ले जाता है

पर याद बनकर वो हमेशा के लिए हमारे साथ रह जाता है।

यादें कभी भरे हुए जख्मों को कुरेद देती है

तो कभी न‌ए जख्मों को भर देती है।


यादों की कोई कीमत नहीं होती,

वो अनमोल होती है

हमारे साथ जीती हैं और हमारे साथ ही ख़त्म हो जाती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational