STORYMIRROR

वुमेन विथ गोल्डन हार्ट

वुमेन विथ गोल्डन हार्ट

1 min
13.5K


टूट गया था दिल उसका,

बिखर गयी उसकी आशा थी,

किन्तु उसने कभी हार न मानी।

ना ही कभी पीछे मुड़कर देखा,

ठान लिया था उसने इस हाल में जीना।

और लोगों को अपना हुनर दिखाना।

इसके लिए, मैंने उसे एक नाम दिया -

'वुमेन विथ गोल्डन हार्ट'


शांतिपूर्ण उसकी दुनिया थी,

प्रेम उसका एकमात्र नारा,

उसकी एक अलग दुनिया थी,

जहाँ वो अपने तरीके से जीती।


जिंदगी के इस सफर ने

उसे कितनी बार तोड़ा,

कितनी बार मरोडा,

लेकिन फिर भी हार न मानी।

ऐसे जज्बातों को मैं सलाम करता हूँ।

तुम उन सभी के लिए प्रेरणा हो

जो अपने जज्बातों से हार चुके हैं।

इसके लिए, मैंने तुम्हें एक नाम दिया-

'वुमेन विथ गोल्डन हार्ट' ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy