STORYMIRROR

Mani Aggarwal

Inspirational

3  

Mani Aggarwal

Inspirational

वृक्ष लगाओ

वृक्ष लगाओ

1 min
506

प्राण वायु के दाता हैं ये,

इनको गले लगाएं हम।

आओ वृक्ष लगाएं हम।


थके हुओं को छाया देते,

और निरोगी काया देते।

फल और फूल इन्हीं से मिलते,

औषधि इन से पाएं हम।

आओ वृक्ष लगाएं हम।


कितने पंछी करें बसेरा,

बना घोसला डाले डेरा।

मेघ देख इनको हर्षाते,

रिमझिम बारिश पाएं हम।

आओ वृक्ष लगाएं हम।


इनसे ही है स्वास्थ हमारा

प्रदूषण का करें निपटारा

परोपकारी इन सा न कोई

इनसे प्रेम बढ़ाएं हम।

आओ वृक्ष लगाएं हम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational