STORYMIRROR

Shweta Chaturvedi

Romance

4  

Shweta Chaturvedi

Romance

वो तेरा प्यार ही तो

वो तेरा प्यार ही तो

1 min
514

यूँ तो तेरी यादों से निबाह होता नहीं

पर फिर भी सोच लेती हूँ कि 

जो ज़हन में बार बार जाग उठता है

वो तेरा प्यार ही तो है


ये छटपटाहट, बेचैनी

ये जो हूक सी उठती है मिलने की

वो तेरा प्यार ही तो है


अक्सर जब तेरा हाथ मेरे हाथ से 

अनायास ही छूट जाता है,

मन भी बन कर चाँद का टुकड़ा 

रात के अंधेरे में टूट जाता है


फिर जब तू बनके आसमाँ 

मुझे बाँहों में थाम लेता है 

वो तेरा प्यार ही तो है


करता तो है न मिलने की ज़िद्द 

न मुड़ के देखता है

न कभी पुकारता है


सूनसान से किसी अंधे मोड़ पर

अचानक टकराता है और फिर 

चलने लगता है साथ

किसी अंजानी मंज़िल की ओर

वो तेरा प्यार ही तो हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance