STORYMIRROR

Gaurav Shrivastav

Inspirational

4.3  

Gaurav Shrivastav

Inspirational

वो सैनिक नहीं, रक्षक है

वो सैनिक नहीं, रक्षक है

1 min
28.2K


वो सैनिक नही ,रक्षक है,

देश के दुश्मनों का भक्षक है।


वो जो हमारे लिए लड़ते है,

और हर वक्त तत्पर रहते है,

वो सैनिक नही ,रक्षक है।


वो जो अपने परिवार से दूर हुआ,

हर परिस्थिति से लड़ने को मजबूर हुआ,

वो सैनिक नही, रक्षक है।


वो जो गोलियों को अपने पर झेलते है,

और हर चुनौतियों से खेलते है,

वो सैनिक नही, रक्षक है।


वो जो भारत माँ का है बेटा,

जिसकी गोद मे वो आख़िरी दफ़ा है लेटा,

वो सैनिक नही, रक्षक है।


वो जो देश के लिए शहीद हुआ,

हम लोगो के लिए कुरबान हुआ,

वो सैनिक नही, रक्षक है।


वो जिन पर है हमारा विश्वास,

जो है सबसे और सब के लिए खास,

वो सैनिक नही, रक्षक है।


ये सम्मान उन शूरवीरो के नाम,

एक सलाम हमारे सैनिको के नाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational