STORYMIRROR

Gaurav Shrivastav

Others

3  

Gaurav Shrivastav

Others

कुछ हो रहा है...

कुछ हो रहा है...

1 min
341

लहराती हवाओं का रुख देख,

कुछ हो रहा है,

सांसें थम रही है,

चैन खो रहा है,

बदलती फिज़ाओं को देख,

नींद उड़ रही है,

दिल मचल रहा है,

मुझे कुछ हो रहा है।


उनके होठों की मुस्कान देख,

नशा चढ़ रहा है,

प्यार बढ़ रहा है,

मुझे कुछ हो रहा है,

जुल्फों की उनकी उलझन को देख,

मदहोश सा मन ये हो रहा है,

विचित्र ये संयोग हो रहा है,

मुझे कुछ हो रहा है।


उन्हें अपनी तरफ आता देख,

मेरा तनमन संवर रहा है,

नटखट सी उनकी मस्ती को देख,

आँख ये बस दीदार कर रहा है,

उनकी भोली सी बातों को सुन,

बात उनसे करने का मन हो रहा है,

मुझे कुछ हो रहा है,

अब सवाल मेरे चित्त में जग रहा है,

क्या उन्हें भी ये हो रहा है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन