STORYMIRROR

Dhara Viral

Inspirational

3  

Dhara Viral

Inspirational

वो राह निहारे

वो राह निहारे

1 min
52

देखो कैसे टकटकी लगाए बैठी है वो

उस सड़क पर उसके घर की ओर आती है जो


वैसे तो ये भीड़ भरी सड़क शहर की जान है

पर फौजी की पत्नी के लिए वो सड़क सुनसान है


दिल में आस लिए बैठी है कि वो दिन जल्द आयेगा

जब उसका प्राणप्रिय इसी सड़क से दौड़ता आयेगा


उस दिन वो एक बार फिर दुल्हन सी सजेगी

फिर से माथे की बिंदिया और हाथों की मेंहदी महकेगी

 

यकीन तो है कि वो घर जरूर आएगा पर 

ये खबर नहीं है कि खुद आएगा या तिरंगे में लाया जाएगा


            


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational