STORYMIRROR

Krishna Sinha

Romance

3  

Krishna Sinha

Romance

वो कहते हैं

वो कहते हैं

1 min
243

वो कहते है, उन्हें मोहब्बत है मुझसे..

पर बर्दाश्त नहीं उन्हें मेरा, किसी औऱ से बात करना...

मेरा खिलखिला के हँसना उन्हें गंवारा नहीं...

वो कहते हैं ये अच्छी लड़कियों की निशानी नहीं...

वो कहते है उन्हें मोहब्बत है मुझसे..

पर मेरा बिना घूँघट के रहना, उन्हें पसंद नहीं..

पसंद नहीं उन्हें, मेरा उनसे बिना पूछे कोई निर्णय लेना...

भले ही उनकी मेरी उम्र में कोई खास अंतर ना हो, 

पर उनसे पूछे बिना कही जाना मेरा, उन्हें बर्दाश्त नहीं...

वो कहते है उन्हें मोहब्बत है मुझसे....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance