वो चली गई
वो चली गई
मत घबराना गर किसी रोज़ ,मैं लौट कर ना आऊँ ,
बस इतना समझना ,वो चली गई ... वो चली गई।
गर कोई पूछे तुमसे ....हुआ क्या था ?
बस इतना कह देना ,वो चली गई ... वो चली गई।
किसी को बताने से ....कुछ नहीं मिलने वाला ,
दुनिया तब भी यही कहेगी ,वो चली गई ... वो चली गई।
कह देना बहुत आवारा थी ,कईयों की आँखों की तारा थी ,अ
ब जब दिल ना भरा ....वो चली गई ... वो चली गई।
स्त्री को बदनाम करने का ,यही होता है सबसे अच्छा बहाना ,
तुम भी बस यही कह देना ....वो चली गई ... वो चली गई।
मैं अब तंग आ चुकी हूँ ,तुम्हारी रोज़ की पिटाई से ,
तुम बेशर्मी से यही कहते जाना ,वो चली गई ... वो चली गई।
आना - जाना दुनिया का मेला है ,यहाँ हर किसी का अंत अकेला है ,
इंतजार ना करके सबसे कह देना ,वो चली गई ... वो चली गई।
मत घबराना गर किसी रोज़ ,मैं लौट कर ना आऊँ ,
बस इतना समझना ,वो चली गई ... वो चली गई।|
