STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

3  

Neerja Sharma

Abstract

वक्त का पहिया

वक्त का पहिया

1 min
920

वक्त का पहिया चलता रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


कोई न आगे निकल पाया रे भैया 

वक्त का पहिया चलता।


कोई न पीछे मोड़ पाया रे भैया 

वक्त का पहिया चलता।


आलसी जीवन भर पछताए रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


घमंडी के भी फूटे कर्म रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


वक्त को वो झुका न पाया रे भैया 

वक्त का पहिया चलता।


वक्त ने सबक सिखा दिया रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


कद्रदान आगे निकल गया रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


अपने पराये से मिलाए रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


वक्त रहते संभल जा रे भैया 

वक्त का पहिया चलता।


फिर न कभी पछताएगा रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


पहिए से तालमेल बिठा ले रे भैया 

वक्त का पहिया चलता।


जीवन सफल बना ले रे भैया

वक्त का पहिया चलता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract