STORYMIRROR

Amit Tiwari

Tragedy

4  

Amit Tiwari

Tragedy

विवाह: त्यौहार भी मातम भी

विवाह: त्यौहार भी मातम भी

1 min
288

क्यों हम उस अंधी दौड़ में

शामिल हो जाते हैं

जहां विवाह को

समझा जाता है,


ढेर सारी गाड़ियों का काफिला

लज़ीज़ व्यंजन का अंबार

बेतुके कपड़ों को पहनना।


झूठे और बेमने ढंग से

हंसने का दिन

उपहारों में स्वयं के

दम्भ को लपेटकर,


संबंधी के सर पर

सवार होने का मौका

उपेक्षाओं में घिरे मन को

राजा या रानी

कि तरह संवारना।


अपने उबाऊ जीवन

को चमकती हुई रात में

टिमटिमाते हुए देखना

और स्वयं को जिंदा रहने की

सांत्वना देना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy