STORYMIRROR

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

4  

DR. RICHA SHARMA

Inspirational

विषय - 23 जनवरी महान् दिन

विषय - 23 जनवरी महान् दिन

1 min
401

हर वर्ष आने वाली 23 जनवरी हम सभी के लिए है महान दिन। 

सुभाष चंद्र बोस जी की नेकियों का नहीं चुका सकते हम ऋण।। 


पिता जानकीनाथ जी से प्राप्त हुई इन्हें सद्भावना। 

माता प्रभावती जी ने सिखाया इनको संघर्ष करना।। 

निडर होकर आगे बढ़ते सीखा नहीं था इन्होंने डरना। 

ओजस्वी वक्ता के रूप में सीखा था बस इन्होंने उभरना।। 


"जय हिंद" का राष्ट्रीय नारा सदियों तक गूँजा जाएगा।   

सुभाष चंद्र बोस जी का नारा हर युग में गाया जाएगा।।

जब-जब भारत देश में कोई भी बेगुनाह सताया जाएगा।     

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा दोहराया जाएगा।। 


'आज़ाद हिंद फ़ौज' के संस्थापक के रूप में हम इन्हें जानते हैं। 

कठिन परिश्रम के साक्षात् मसीहा हम भारतीय इन्हें मानते हैं।। 

23 जनवरी को जन्में जांबाज सिपाही का लोहा हम मानते हैं। 

ऐसे वीर सपूत के बुलंद हाैसले को हार्दिक प्रणाम करते हैं।। 


जिंदादिली का शुभ उदाहरण जब भी हमारे सामने आता है। 

सुभाषचंद्र जी का सुंदर मुख नेत्रों के समक्ष आ ही जाता है।। 

आप देशभक्त हम देशवासियों के दिल में सदैव जिंदा रहेंगे। 

आपके पराक्रम और योगदान के किस्से हर पल हम कहेंगे।। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational