STORYMIRROR

Sudershan kumar sharma

Inspirational

4  

Sudershan kumar sharma

Inspirational

विश्वास

विश्वास

1 min
395

हर इंसान को खुद पर विश्वास

होना चाहिए, 

हर पल मकसद कुछ खास होना चाहिए। 


दिल किसी का ना दुखाए , 

हमेशा यह याद होना चाहिए

बनें मददगार यहां तक हो सके यह प्रयास होना चाहिए। 


यह न हो अपने ही किए 

पर आंसू गिरें, दूसरों के दुख का भी एहसास होना चाहिए। 


ज्यों ही दुखों में न कट जाए जिंदगी सुदर्शन, ढूंढ लें चन्द

खुशी के पल ऐसा भी कोई प्रयास होना चाहिए। 


भावना अच्छी ही हो मन में

क्या सही है क्या गलत इसका

आभास होना चाहिए। 


क्या पता कब शाम हो जाए जिंदगी की सुदर्शन, बुरा न हो

किसी का यही मन में ख्याल 

होना चाहिए। 


नेकी या बदी हमेशा साथ जायेगी तेरे, यही सोच कर

हमेशा अच्छाई का प्रभाव होना चाहिए। 


आज का युवा कल बूढ़ा भी होगा,

यही सोच कर बुजुर्गों का भी ख्याल होना चाहिए। 


हर जीव जंतु में है आत्मा

यही समझ कर गलती का

अहसास होना चाहिए। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational