STORYMIRROR

Rachna Rani Sharma

Classics Inspirational

4  

Rachna Rani Sharma

Classics Inspirational

(विजयदशमी) दशहरा

(विजयदशमी) दशहरा

1 min
588

अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की 

दशमी तिथि को दशहरा मनाते हैं।

श्री राम ने वध किया रावण का,

इस उपलक्ष में यह त्यौहार मनाते हैं।। 


अन्य कथा में मां दुर्गा ने,

नौ रात्रि एवं दस दिन की। 

युद्ध अवधि उपरांत महिषासुर का, 

वध कर धर्म और सत्य की रक्षा की।। 


त्यौहार ये असत्य पर सत्य का, 

बुराई पर अच्छाई की विजय का। 

प्रतीक ये छल, कपट, पाप के नाश का, 

अधर्म पर धर्म की विजय का।। 


ज्ञानी होकर भी रावण ने, 

निज गरिमा को त्यागा।

भूला नारी के सम्मान को, 

अभिमानी मद में आकर न जागा।। 


नाश हुआ सम्पूर्ण कुल का, 

जला रावण रूपी पाप-अधर्म।

अवसान हुआ बुरे कर्म का,

यही इस पर्व का मर्म।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics