STORYMIRROR

Rachna Rani Sharma

Children Stories

3  

Rachna Rani Sharma

Children Stories

बाल जिज्ञासा

बाल जिज्ञासा

1 min
311

मुझको बतलाओ मेरी दीदी! 

कैसे होती ये अजब-गजब बात! 

कैसे होता है दिन? 

और कैसे हो जाती है रात?


दूर गगन में पंछी 

कैसे उड़ जाते हैं? 

हम क्यों नहीं, 

उड़ पाते हैं?


सुन्दर पंखों वाली तितली, 

इतने रंग कहाँ से लाती हैं? 

काली-काली कोयल, 

इतना मीठा कैसे गाती है?


टिम-टिम करते तारे प्यारे, 

क्यों रात में ही चमकते हैं?

सुन्दर रंगो वाले फूल, 

इतना कैसे महकते हैं?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन