STORYMIRROR

Rachna Rani Sharma

Children Stories Inspirational

4  

Rachna Rani Sharma

Children Stories Inspirational

साक्षरता जागरूकता

साक्षरता जागरूकता

1 min
324


साक्षरता का दीप जलायें। 

अज्ञानता को दूर भगायें।। 


सब अंधियारा मिट जायेगा।

ज्ञान का दीपक जल जायेगा।। 


मिलकर सब जब साथ चलेगें। 

लेकर हाथ मे हाथ चलेगें।। 


साक्षरता अभियान बढ़ेगा। 

भारत देश का मान बढ़ेगा।। 


वंचित रहे ना कोई बालक- बाला। 

 जायेगें सब पाठशाला।। 


साक्षर होगें सब नर-नारी। 

जब चलेगी प्रौढ़-शिक्षा हमारी।।


'अ' अनपढ़ शून्य हो जायेगें। 

 'ज्ञ' ज्ञानी सब हो जायेगें।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन