STORYMIRROR

SUMAN ARPAN

Inspirational

3  

SUMAN ARPAN

Inspirational

विजय ही विकल्प है

विजय ही विकल्प है

1 min
11.9K


जब लक्ष्य तेरा निश्चित है 

मंज़िल तुम्हें पुकार रही

तब विजय ही विकल्प है।

अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प

दुर्गम नहीं कोई डगर

जब ध्रुव गन्तव्य चमक रहा 

विजय ही विकल्प है।

निर्भीकता जब शस्त्र हो

विलक्षण प्रतिभा अस्त्र हो

शिखर जब गुनगुनाएँ

विजय ही विकल्प है।

हदय सागर सा विशाल 

बुद्धि और मौलिकता कमाल

रूढ़ियाँ और बेड़ियाँ जब टूट जाएँ

विजय ही विकल्प है। 

नष्ट भ्रष्ट हो जीर्ण विक्षिप्त परम्पराएँ

समृद्धि,सफलता,कीर्तिमान हो

सोच जब संभव से भी अपार हो

विजय ही विकल्प है।

जीवन एक संघर्ष है 

लाभ हानि यश अपयश सुख दुख

जीवन मरण मिलन विरह और जय पराजय में 

बस विजय ही विकल्प है।

जीवन एक संघर्ष है ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational