STORYMIRROR

Vishal patil Verulkar

Action

4  

Vishal patil Verulkar

Action

वीर सपूतों

वीर सपूतों

1 min
467

भारत मां के वीर सपूतों

करो स्वीकार मेरा नमन

देश की रक्षा के खातिर

सीने पर गोली खाई

जुल्म न सहना दुश्मनों का

हमेशा तुम मुस्कुराना

भारत मां के वीर सपूतों

करो स्वीकार मेरा नमन।


तिरंगे का रखते हो मान

सरहदों पर देते हो जान

हर बाधा को कर के पार

देश का करते हो नाम

भारत मां के वीर सपूतों

करो स्वीकार मेरा नमन।


बांधकर सर पर कफ़न

सरहद पर खड़े रहते हो

भगत आजाद सुभाष जैसे

वीर बन जाते हो

मातृभूमि की रक्षा खातिर

शहादत हासिल करते हो

भारत मां के वीर सपूतों

करो स्वीकार मेरा नमन।


देश की रक्षा के खातिर

खाई है सीने पर गोली

सीमा पर मौजूद तुम्हीं से

मनती देश में होली दिवाली

भारत मां के वीर सपूतों

करो स्वीकार मेरा नमन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action