STORYMIRROR

Monika Sharma "mann"

Tragedy

4  

Monika Sharma "mann"

Tragedy

विदेशी वायरस

विदेशी वायरस

1 min
924

एक अकेला मोदी क्या क्या कर पाएगा

करोड़ों को कैसे घर के अंदर  बंद कर पाएगा। 


क्यों जरूरी है घर में रहना यह कौन समझाएगा 

वायरस तो विदेशी है हमारा क्या बिगाड़ पाएगा। 


कुछ लोगों के मन में आएगा एक अकेला

मोदी क्या क्या कर पाएगा।


जिसका मन करे बाहर घूमने वह निकल जाएगा 

दिलबरों से मिलना है जरूरी यह बतलाएगा। 


मनचलों की हालत पर अब कौन तरस खाएगा 

एक अकेला मोदी क्या क्या कर पाएगा। 


रेल बंद, बस बंद, हवाई जहाज पर ताला है

स्कूटर की चाबी घुमा दिल तो मतवाला है।


कोई मर गया तो लाश को भी हाथ ना लगा पाएगा 

वायरस तो विदेशी है हमारा क्या बिगाड़ पाएगा। 


जो सेवा कर रहे अस्पताल और सड़कों

पर वही अपने घर, जब ना आ पाएगा 


खुद को अपने परिवार से दूर करने को

वह मजबूर हो जाएगा। 


वायरस तो विदेशी है हमारा क्या बिगाड़ पाएगा

वही करेंगे जो मन में आएगा 

एक अकेला मोदी क्या क्या कर पाएगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy