STORYMIRROR

अशोक वाजपेयी

Drama

2  

अशोक वाजपेयी

Drama

वह नहीं कहती

वह नहीं कहती

1 min
797


उसने कहा

उसके पास

एक छोटा सा हृदय है,


जैसे धूप कहे

उसके पास

थोड़ी सी रोशनी है,


आग कहे

उसके पास

थोड़ी सी गरमाहट---


धूप नहीं कहती

उसके पास अंतरिक्ष है,


आग नहीं कहती

उसके पास लपटें हैं,


वह नहीं कहती

उसके पास देह।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama