STORYMIRROR

Ruchika Rai

Tragedy

3  

Ruchika Rai

Tragedy

वेश्यायें

वेश्यायें

1 min
243

समाज का एक काला सच दिखाती वेश्यायें,

जिस्म फरोशी का धंधा करती हैं ये महिलाएं,

गालियाँ उनके ही हिस्से आती हैं अक्सर,

मजबूरी में करती है अक्सर ये धंधाएँ।


समाज के अक्सर ताने वही सदा सुनती,

गालियाँ अक्सर ही उनके नाम पर बनती,

मजबूरी उनकी समझ पाता कहाँ कोई,

क्यों अपने जिस्म को है दूसरों को सौंपती।


क्या ये धंधा सिर्फ उनके ही नाम पर चलता,

क्यों पुरुषों पर कोई सवाल नहीं है उठता,

जिस्म की भूख मिटाने वह उनके पास जाते,

फिर उनका कोई दूसरा नाम नहीं उठता।


स्त्री अपनी लज्जा हया शर्म तभी बेचती है,

 जब मजबूरी उसके परिवार पर आन पड़ती है,

वेश्याओं की मजबूरी आप जरा समझिए,

देखिये उनके अंदर का दर्द क्या कहती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy