STORYMIRROR

Sunita Shukla

Abstract

4  

Sunita Shukla

Abstract

वैक्सीन ही है सही उपाय

वैक्सीन ही है सही उपाय

1 min
181

छायी कैसी महामारी है

आयी विपदा बड़ी भारी है।

इंसान को इंसान से डर है

बचने की नहीं कोई डगर है।।

दुख और पीड़ा की वृष्टि बरसे

प्राणवायु को मानव है तरसे।

हर तरफ मचा है हाहाकार

प्रकृति ले रही है प्रतिकार।।

लेकिन आस कभी न छोड़ो

विपत्तियों का करो सामना

दुख-दर्द नहीं हरदम रहता है

वक्त नहीं कोई टिकता है।।

अपनाओ सारे नियम विधान

दो गज की दूरी का रखना ध्यान।

हाथ हमेशा तुम धोते रहना

मास्क से हरदम मुँह को ढँकना।।

इन सबसे हम बचे रहेंगे

समय पर जब वैक्सीन लगेगें।

हो कोवैक्सीन या कोविशील्ड

होने न देगें हमारी सुरक्षा में ढील।।

सही समय पर जो मिल जाए

वैक्सीन ही है सही उपाय।

सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं

और कोरोना से निजात पाएं।।


बूढ़े, अधेढ़ या फिर हों नवजवान

वैक्सीन से बचेगी सबकी जान।

बच्चों का भी रखना है ध्यान 

जब तक न मिले कोई सही उपाय।।

खुशियाँ फैलाएं वायरस नहीं

मास्क लगाए रखना ही सही।

करवाएं हम सभी वेक्सीनेशन

सुरक्षित रहेगा तभी तो नेशन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract