STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Abstract

4  

संदीप सिंधवाल

Abstract

उसूलों के पीछे

उसूलों के पीछे

1 min
499

डियर डायरी


होंसले बुलंद करके यों कि 

उड़ान भरते चले गए ऊंचाइयों में

उनकी साजिश और निंदा को

बेपरवाह करते चले गए ऊंचाइयों में।


विश्वास की हवा भरी जब 

कांटें भी वहीं बढ़ते गए राहों में

एक पैर से हटा कर उन्हें

खुशबू भी बिखेरते गए राहों में।


इंसानियत के भी दो पहलू है

हैवानियत भी बाहर आ जाती कभी

बचा के रखा हूं अंदर का इंसान

इंसानियत हैवान को खा जाती कभी।


दुश्मनों की फितरत मालूम है

यारों की नीयत बदला करती है कभी

आंख खुली रखनी पड़ती है

आंखों की नजरें बदला करती है कभी।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract