STORYMIRROR

Amit Kumar

Abstract

4  

Amit Kumar

Abstract

उदास आँखें

उदास आँखें

1 min
282

बहुत तड़प उठा है

आज फिर दिल

तुम्हें याद करके

बेबस और मौन

शेक्सपियर की त्रासदी सा

मीर को ग़ज़लों सा

कबीर के दोहों सा

कभी भारतेंदु का मन

बन जाता है ओ

कभी भरतमुनि का

नाट्यशास्त्र

कभी दरिओ फो

का स्टैरिकल अंदाज़ सा

उन उदास आंखों की

मस्ती में

उदास मलंग बन

मीरा की रुबाई सा

और सूरदास की भक्ति सा

मेरा इश्क़

तुम्हें बंजारों सा खोजता है


काश! तुम

प्रेमचंद की कृति

नमक के दरोगा से

न होकर

बादल सरकार के

बल्लभपुर की रूपकथा से

या फिर

मंटो की बू जैसे

दिल में उतरने का

पाश की कविताओं सा

अंदाज़ रखते

तो यह उदास आंखें

कभी यूँ उदास

न होती...


यह आंखें हबीब तनवीर के

आगरा बाज़ार में

चरणदास चोर बन

मेरा क्या सबका

मन मोह लेती

काश! तुम

साहित्य की विधा से

स्वयं में

पारंगत होते...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract