STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Drama

4  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Drama

त्यौहार रक्षाबंधन का

त्यौहार रक्षाबंधन का

1 min
253

प्रीत के धागों से बंधा

स्नेह का सागर छलकाता 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


सारे संसार में अनूठा

कच्चे धागों की मजबूती इस्पात सी 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


सावन की फुहार

भाई-बहन का प्यार 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


मेघों का मधुरिम संगीत 

धरती का श्रृंगार 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


इस पावन त्यौहार को

नजर लगी अब आधुनिकता की 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


कभी स्नेह भरा था 

अब बाकी रह गया दिखावा 

त्यौहार रक्षाबंधन का 


स्नेह के धागे सिसक रहे

राखी की असली पहचान हुई धूमिल

त्यौहार रक्षाबंधन का....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama