STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

4  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Romance

यारी रख

यारी रख

1 min
0

यारी रख

............


दीन से भी यारी रख,

दिल से दिलदारी रख ।


कैसे बचें आस्तीन के साँपों से,

इतनी तो समझदारी रख।


जीवन पानी का बुलबुला,

मृत्यु की तैयारी रख।


चक्रव्यूह मिलेंगे पग-पग पर,

अभिमन्यु सी बहादुरी रख।


पहचान अमिट बने तेरी,

इतनी बड़ी कलाकारी रख।


हरिश्चन्द्र से हों वचन,

मन मंदिर में खुद्दारी रख।


फकीरी में भी झलके अमीरी,

तू ऐसी मददगारी रख।


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance