STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Others

3  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Others

भारत की जनगणना

भारत की जनगणना

1 min
0

भारत की जनगणना -------------------


भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण,

नई सुबह है, नया संदेश- जनगणना की ऋतु है आई।

सही-सही देना जानकारी, तभी बजेगी मधुर शहनाई ।।

जब जागेगा जन, गण, मन ! तब ही होगा परिवर्तन ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जन कल्याण ।।


घर-घर में होगी दस्तक, जन-जन की होगी गिनती,

कितने अनपढ़ और कितने पढ़े, घर कच्चा है या पक्का,

जनगणना से सौम्य-शांत, सुखदाई होगा नवजीवन ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण ।।


डिजिटल युग में डिजिटल होगी प्रथमबार जनगणना,

बिजली, पानी, शौचालय, रोजगार जैसे होंगे सवाल,

सही-सही देना जवाब, इसमें ही है हर जन की शान ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण ।।


जाति-धर्म का भेद भूलकर प्रगणक का सहयोग करें,

सरकार को सटीक आंकड़े मिलेंगे, तब हम आगे बढ़ेंगे,

नवीन योजनाओं का होगा निर्माण, बनेगी राष्ट्र पहचान ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण ।।


हर संकट मिट जायेगा, साफ होगा भविष्य का आईना,

खेत से लेकर सरहद तक बहेगी नवसृजन की बयार,

जनगणना है सुंदर- सुखमय भारत मां का आभूषण ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण ।।


जन डरें नहीं ! गोपनीय रहेगा प्रत्येक नागरिक डाटा,

स्कूल -कॉलेज, अस्पताल, सड़कों का होगा विस्तार,

अपने भारतवर्ष के कोने-कोने तक पहुंचेगा पोषण ।

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण ।।


 - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

ग्राम रिहावली, डाक घर तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश 283111




Rate this content
Log in